भारत में गर्भपात की गोली

मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एम.टी.पी.) एक्ट. की अनुपालना में, 1971 से भारत में गर्भपात को कानूनी दर्जा प्राप्त है।1 भारत में चिकित्सकीय और सर्जिकल गर्भपात, दोनों प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध हैं। भारत में गर्भपात सेवाओं की लागत ₹ 1,000 से लेकर ₹ 10,000 से अधिक तक हो सकती है।

क्या भारत में कानूनन गर्भपात करवाया जा सकता है?

भारत में कानूनी रूप से 20 सप्ताह तक के गर्भ का गर्भपात करवाया जा सकता है। 12 सप्ताह तक के गर्भ के लिए एक पंजीकृत चिकित्सक (आर.एम.पी.) की राय आवश्यक होती है वहीं 12 सप्ताह से अधिक लेकिन 20 सप्ताह से कम के गर्भ के लिए दो पंजीकृत चिकित्सक (आर.एम.पी.) की राय की आवश्यकता होती है।

एक पंजीकृत चिकित्सक गर्भावस्था समाप्त कर सकता है यदि:

  • गर्भावस्था जारी रखने की स्थिति में गर्भवती महिला को जीवन का जोखिम हो या उसके शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका हो।
  • निम्नलिखित स्थितियों में माना जाता है कि अवांछित गर्भावस्था के कारण होने वाली पीड़ा गर्भवती महिला के मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर चोट पहुँचा सकती है: किसी विवाहित महिला या उसके पति द्वारा बच्चों की संख्या को सीमित करने के उद्देश्य से काम में ली गई किसी विधि या उपकरण का असफल होना या बलात्कार या कौटुम्बिक व्यभिचार आदि।
  • इस बात का पर्याप्त जोखिम है कि यदि बच्चा पैदा हुआ, तो उसे ऐसी शारीरिक या मानसिक असामान्यताओं से पीड़ित होना पड़ेगा जो उसे गंभीर रूप से विकलांग कर देगी।2

भारत में उपलब्ध विभिन्न गर्भपात सेवाएँ कौन सी हैं?

भारत में सर्जिकल के साथ-साथ चिकित्सकीय गर्भपात सेवाएँ भी उपलब्ध हैं। चिकित्सकीय गर्भपात (MA) के लिए, आमतौर पर मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल के संयोजन का उपयोग किया जाता है; केवल मिसोप्रोस्टोल का उपयोग अपेक्षाकृत कम प्रचलित है। उपलब्ध सर्जिकल प्रक्रियाओं में निम्न शामिल हैं: मैनुअल वैक्यूम एस्पिरेशन (MVA), इलेक्ट्रिक वैक्यूम एस्पिरेशन (EVA) और डायलेशन और इवैक्युएशन (D&E)।

भारत में गर्भपात करने के लिए कानूनी रूप से कौन अधिकृत है?

केवल वे प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सक, जो सरकार द्वारा अनुमोदित प्रशिक्षण और प्रमाणन प्राप्त कर चुके हैं, कानूनी रूप से गर्भपात सेवाएँ प्रदान कर सकते हैं। सरकार द्वारा अनुमोदित सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ गर्भपात सेवाएँ तभी प्रदान कर सकती हैं जब कि गर्भपात करने वाले प्रदाता को गर्भपात सेवाओं में प्रमाणन प्राप्त हो। निजी क्षेत्र में, गर्भपात सेवाएँ केवल सरकार द्वारा अनुमोदित स्वास्थ्य सुविधाओं में प्रदान की जा सकती हैं, यदि यह सेवा प्रदान करने वाले चिकित्सक को अस्पताल या अनुमोदित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित किया गया हो।

मैं भारत में कानूनी गर्भपात सेवाओं के लिए कहाँ जा सकती हूँ?

भारत में सुरक्षित और कानूनी गर्भपात निम्न स्थानों पर करवाया जा सकता है:

  • सरकारी या सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ / अस्पताल
  • अनुमोदित निजी क्लीनिक

भारत में एक सुरक्षित गर्भपात की लागत क्या आती है?

भारत में गर्भपात की लागत गर्भपात के प्रकार के साथ-साथ प्रदाता पर भी निर्भर करती है। भारत में सरकारी या सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में, सभी गर्भपात सेवाएँ मुफ्त उपलब्ध हैं। निजी क्षेत्र में, इस प्रकार की सेवाओं की कीमत ₹ 1,000 से लेकर ₹ 10,000 से अधिक तक हो सकती है।

भारत में कौन सी गर्भपात की गोलियाँ उपलब्ध हैं?

भारत में आमतौर पर उपलब्ध गर्भपात की गोलियाँ मिसोप्रोस्टोल और मिफेप्रिस्टोन का संयोजन होती हैं, इन्हें विभिन्न ब्रांड नामों से बेचा जाता है, जिनमें सेफ-टी किट, MIFEGEST किट, MTP किट शामिल हैं।

मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल दोनों भारत की आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में पंजीकृत हैं और सरकार द्वारा इनका मूल्य नियंत्रण किया जाता है। हमारे पास मिसोप्रोस्टोल और मिफेप्रिस्टोन के उपयोग के बारे में अधिक जानकारियां उपलब्ध हैं यहाँ क्लिक करें

मैं भारत में गर्भपात की गोलियाँ कहाँ से खरीद सकती हूँ?

भारत में फॉर्मासिस्ट, स्वास्थ्य सेवा प्रदाता का वैध पर्चा होने पर गर्भपात की गोलियाँ प्रदान कर सकते हैं।

भारत में गर्भपात की गोलियाँ किस प्रकार की दिखाई देती हैं?

भारत में गर्भपात की गोलियों के विभिन्न ब्रांड उपलब्ध हैं। इनमें से सेफ-टी किट व्यापक रूप से उपलब्ध है।

MIFEGEST/ मिफेजेस् किट गर्भपात की गोलियाँ इस प्रकार की दिखाई देती हैं:

Syn-Bort/ सिन बोर्ट गर्भपात की गोलियाँ इस प्रकार की दिखाई देती हैं

अनवांटेड किट गर्भपात की गोलियाँ इस प्रकार की दिखाई देती हैं

सिप्ला मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल (सिप्ला एमटीपी किट) इस प्रकार की दिखाई देती है

मैं भारत में गर्भपात के बारे में अधिक जानकारी और समर्थन प्राप्त करने के लिए किससे संपर्क कर सकती हूं?

स्रोत

इस वेबसाइट को ठीक ढंग से काम करने के लिए गुमनाम कुकीज़ और विभिन्न थर्ड पार्टी सेवाओं की आवश्यकता हो सकती है। आप हमारे नियम और शर्तें और गोपनीयता नीतियां पढ़ सकते हैं। इस साइट का उपयोग जारी रखकर आप हमें ऐसा करने के लिए अपनी सहमति दे रहे हैं।'