आपको लगता है कि आप गर्भवती हैं लेकिन इस बारे में आपको पूरा विश्वास नहीं है। आपको बस इतना पता है कि आप ऐसा नहीं चाहतीं। समय रहते अवांछित गर्भावस्था का पता लगाना सुरक्षित सेवाओं तक आपकी पहुँच बढ़ा सकती है और आपका गर्भपात अधिक सुरक्षित और सहज होगा। आप गर्भावस्था का जल्द पता कैसे लगा सकती हैं और आपका अगला कदम क्या होगा? आईए इन पर एक साथ चर्चा करते हैं।

गर्भावस्था के प्रारंभिक लक्षण

हम सीधे– सीधे इस पर बात करेंगे– गर्भावस्था का सबसे प्रारंभिक और विश्वसनीय संकेत है मासिक धर्म का न आना। यदि आपने असुरक्षित यौन संबंध बनाए हैं और बाद में आप इस बात पर ध्यान देते हैं कि आपका मासिक धर्म समय पर नहीं हुआ है तो यह गर्भावस्था के बारे में विचार करने का अच्छा कारण है।

प्रारंभिक गर्भावस्था के कुछ और लक्षण भी होते हैं लेकिन वे अलग– अलग महिलाओं के लिए बहुत अलग होते हैं और आमतौर पर आम लक्षण होते हैं जिन्हें संभावित कारणों की पूरा श्रृंखला से जोड़ा जा सकता है। इन लक्षणों में मतली आना, सिर में दर्द रहना, थकान, सूजन और शरीर का फूलने लगना, स्तनों का ढीला पड़ना शामिल हैं। हालांकि इन लक्षणों से गर्भवती होने का अंदाज़ा लगाया जा सकता है लेकिन आप गर्भवती हैं या नहीं इसका पता सिर्फ इन्हीं कारणों से नहीं लगाया जाना चाहिए।

यदि आपको लगता है कि आप गर्भवती हैं तो घर पर प्रयोग किए जाने वाले यूरीन प्रेग्नेंसी टेस्ट करने का प्रयास करें। आमतौर पर यह टेस्ट किफायती और दवा की दुकानों पर आसानी से मिल जाता है और यह जल्दी और व्यक्तिगत स्तर पर नतीजे देता है। ज्यादातर गर्भावस्था जांच में आपके संभावित मासिक धर्म के पहले दिन पर उपयोग किया जा सकता है।

शुरुआती गर्भावस्था को समाप्त करना

मेडिकल अबॉर्शन (चिकित्सीय गर्भपात) या गोलियों से किए जाने वाले गर्भपात, गर्भावस्था को समाप्त करने के सबसे सुरक्षित और असरदार तरीकोंसे एक है। वास्तव में, शुरुआती गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए मेडिकल अबॉर्शन (चिकित्सीय गर्भपात) तेजी से सबकी पसंद बनता जा रहा है।

कई मेडिकल अबॉर्शन प्रोटोकॉल्स को गर्भावस्था के पहले 10 सप्ताहों में प्रयोग के लिए डिजाइन किया गया है। आमतौर पर इन प्रोटोकॉल्स में मिसोप्रोस्टोल की 12 गोलियां या मिसोप्रोस्टोल की 4 गोलियों के साथ मिफेप्रिस्टोन की 1 गोली का उपयोग किया जाता है। इन गोलियों का सुरक्षित तरीकों से कैसे उपयोग करें, इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट के निर्देश पेज पर जाएं।

यदि महिलाएं 10 सप्ताह से अधिक की गर्भवती हैं, तो उन्हें एक ऐसे भरोसेमंद डॉक्टर से बात करनी चाहिए जो 10 सप्ताह के बाद मेडिकल अबॉर्शन करने में विशेष रूप से प्रशिक्षित हो। आम तौर पर इस प्रकार के गर्भपात में अलग– अलग संख्या में गोलियों का प्रयोग करना पड़ता है और/ या अलग– अलग महिलाओं के लिए अलग– अलग तरीके से दिया जाता है।

आपके आस–पास उपलब्ध संसाधन

गर्भपात के बारे में प्रत्येक देश के अपने कानून हैं। कुछ देश केवल पूर्व–निर्धारित समय के भीतर ही महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात कराने की अनुमति देते हैं।

उदाहरण के लिए, दक्षिण अफ्रीका अपने देश की महिलाओं को गर्भावस्था के पहले 12 सप्ताह के दौरान स्वैच्छिक गर्भपात का विकल्प देता है। 12 सप्ताह के बाद, महिलाओं को कानून गर्भपात कराने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। इसकी तुलना में नीदरलैंड्स में स्वैच्छिक गर्भपात गर्भावस्था के पहले 21 सप्ताह के भीतर कराया जा सकता है।

सरल शब्दों में कहें तो जिन देशों में गर्भपात कराना कानून वैध है उन देशों में कोई महिला जितनी जल्दी गर्भपात कराने का फैसला करती है उसके पास उतने अधिक सुरक्षित विकल्प होते हैं। अपने देश में गर्भपात नीतियों के बारे में और अधिक जानकारी पाने और सुरक्षित एवं विश्वसनीय संसाधनों से जुड़ने के लिए और देश के प्रोफाइल देखने के लिए हमारे Regions and Partnership पेज पर जाएं।

ऑनलाइन संसाधन (रिसोर्सेस)

गर्भावस्था के पहले 10 सप्ताह के भीतर घर पर गर्भपात कराना महिलाओं के लिए सुरक्षित विकल्प माना गया है । हालांकि, ऐसी महिलाओं द्वारा विश्वसनीय चिकित्सीय गर्भपात निर्देशों का पालन करना महत्वपूर्ण है। गर्भपात कराने से पहले और उसके बाद की जानकारियों समेत, सुरक्षित मेडिकल अबॉर्शन (चिकित्सीय गर्भपात) के बारे अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं।

हमारी टीम आपको सुरक्षित संसाधनों एवं विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने के लिए भी सदैव तत्पर रहती है। यदि आप मेडिकल अबॉर्शन (चिकित्सीय गर्भपात) के बारे में कोई सवाल पूछना चाहते हैं, तो आप हमें info@howtouseabortionpill.org पर ईमेल कर सकते हैं। फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम, और पिंटरेस्ट के जरिए भी हमसे जुड़ सकते हैं।

क्लेयर एक शिक्षिका, प्रजनन अधिकारों की पक्षधर और https://www.howtouseabortionpill.org/ की प्रबंधक हैं।