द्वारा: क्लेयर

एक चिकित्सीय गर्भपात या गोलियों की मदद से किए जाने वाले गर्भपात को शुरुआती गर्भावस्था को समाप्त करने का सुरक्षित और असरदार तरीका माना जाता है। हाल में किए गए अध्ययनों से भी पता चला है कि घर पर टेलीमेडिसिन के माध्यम से किए जाने वाले मेडिकल अबॉर्शन (चिकित्सीय गर्भपात) अस्पतालों में किए जाने वाले गर्भपात के जैसे ही सुरक्षित हैं।

लेकिन वास्तव में आप इन गोलियों को कहाँ से खरीद सकतीं हैं? लांछन, वर्जना और अलग– अलग देशों के कानूनों ने लोगों के लिए यह जानना मुश्किल कर दिया है कि उन्हें वास्तव में क्या खरीदना है और कहाँ से खरीदना है। इंटरनेट ट्रोल्स, अयोग्य चिकित्सक (यानी “नकली डॉक्टर”), और गर्भपात– विरोधी कार्यकर्ता अपने फायदे के लिए अक्सर जानबूझकर गलत जानकारी फैलाते हैं।

कुछ भी खरीदने से पहले, आप सुनिश्चित कर लें कि आपको कौन सी गोलियां खरीदनी है, आपको कितनी गोलियों की जरूरत पड़ेगी और आप उन्हें सुरक्षित रूप से कहाँ से खरीद सकती हैं।

गर्भपात की कौन सी गोलियां लेनी है, के बारे में जानें

सुरक्षित चिकित्सीय गर्भपात के लिए दो प्रकार की दवाओं का उपयोग किया जाता है: मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल। इन दो दवाओं को अन्य सामान्य नाम जैसे RU-486 (मिफेप्रिस्टोन) या साइटोटेक (मिसोप्रोस्टोल) से भी बेचा जा सकता है।

गर्भपात की गोलियां खरीदने के दौरान, यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है कि आपको कितनी गोलियों का उपयोग करना होगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके पास कौन सी दवाएं उपलब्ध हैं और आपने गर्भपात की किस प्रक्रिया को चुना है।

पहले 10 सप्ताह से कम की गर्भावस्था को मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल के संयोजन का उपयोग कर या मिसोप्रोस्टोल की एक से अधिक खुराक के जरिए समाप्त किया जा सकता है।

पहले 10 सप्ताह से कम की गर्भावस्था के लिए संयोजन विधि का उपयोग करते समय, आपको माइफ्रप्रिस्टोन की 200 मिलीग्राम (mg) की एक गोली और मिसोप्रोस्टोल की 4 गोलियों (प्रत्येक गोली 200 मिलीग्राम) की जरूरत होगी।

10 सप्ताह से कम की गर्भावस्था के गर्भपात के लिए सिर्फ मिसोप्रोस्टोल का उपयोग कर रही हों तो आपको माइसोप्रिस्टॉल की 12 गोलियों (प्रत्येक 200 मिलीग्राम) की जरूरत होगी।

गोलियों के संयोजन या सिर्फ माइसोप्रिस्टॉल में से किसी का भी उपयोग कर सुरक्षित चिकित्सीय गर्भपात हेतु चरण–दर–चरण निर्देशों के लिए आप हमारी वेबसाइट की निर्देश पृष्ठ जा सकती हैं।

स्थानीय स्तर पर गोलियां खरीदना

आप जिस स्थान पर रहते हैं, उसके आधार पर आप विश्वसनीय प्रदाता से गर्भपात की गोलियां सुरक्षित और सीधे खरीदने में सक्षम हो सकते हैं। यह ज्यादातर आपके देश के कानूनों, बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर निर्भर करेगा।

कुछ देशों ने दवाखानों (फार्मेसियों) में गर्भपात की गोलियों को बेचने की अनुमति दी हुई है। कभी– कभी दवा विक्रेता गोलियों को बेचने से पहले डॉक्टर की लिखी पर्ची मांग सकते हैं, जैसा कि भारत में होता है, और कभी– कभी बिना डॉक्टर की पर्ची के भी गोलियां बेचीं जा सकती हैं।

दक्षिण अफ्रीका जैसे देश सिर्फ अस्पतालों और क्लीनिकों में ही कानून गर्भपात की सेवाएं उपलब्ध करवाते हैं। यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है कि आप जिस प्रदाता से सेवा ले रहे हैं वह साफ, सुरक्षित क्लीनिकल माहौल में काम करता हो और गर्भपात देखभाल में प्रशिक्षित हो।

यदि आप देश विशेष में गर्भपात कानूनों और संसाधनों के बारे में और अधिक जानकारी चाहती हैं तो हमारी रीजंस और पार्टनरशिप पृष्ठ पर जा सकती हैं।

ऑनलाइन गोलियां खरीदना

अन्य देशों में, गर्भपात इतना प्रतिबंधित या वर्जित हो सकता है कि महिलाओं को विश्वसनीय संसाधनों से गर्भपात की सुरक्षित और असरदार गोलियां प्राप्त करने में परेशानी होती है। ऐसी परिस्थितियों में फंसी अनेक महिलाएं अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गर्भपात गोली प्रदाताओं से संपर्क करने का विकल्प चुन लेती हैं।

संक्षिप्त विवरणः ऑनलाइन गर्भपात गोलियां बेचने वाले कई विक्रेता अनियंत्रित हैं– वे तुरंत ही पॉप अप होते हैं और फिर गायब हो जाते हैं और यह पता लगाना भी बहुत मुश्किल होता है कि आपको जो मिल रहा है वह सुरक्षित और असरदार है या नहीं।

HowToUse केवल उन्हीं ऑनलाइन प्रदाताओं पर काम करता है जिन्हें हम जानते हैं और जिन पर हमें विश्वास होता है: www.womenonweb.org और www.womenhelp.org. ये दोनों स्थापित संगठनों की टीमें हैं जो बेहद प्रशिक्षित और बहुत अधिक विश्वसनीय हैं। आप इनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इनकी वेबसाइट को देख सकती हैं।

अपने आस–पास सुरक्षित जानकारी या संसाधन तलाशने में मदद चाहिए? आप ईमेल info@howtouseabortionpill.org.

के माध्यम से हमसे सीधे संपर्क कर सकती हैं। अधिक सुरक्षित गर्भपात से जुड़ी खबरों के लिए आप सोशल मीडिया के माध्यम से भी हमसे जुड़ सकती हैं: हम फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हैं।

क्लेयर एक शिक्षिका, प्रजनन अधिकारों की पक्षधर और https://www.howtouseabortionpill.org/ की प्रबंधक हैं।